Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Weather: बिहार में आज का मौसम बेईमान, घन कोहरे को लेकर 14 जिलों में अलर्ट

Weather: बिहार में आज का मौसम बेईमान, घन कोहरे को लेकर 14 जिलों में अलर्ट

पटना। बिहार में लोगों को अब सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने अंदाजा लगाया कि बिहार में आज कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दिन में भी लोगों को ठिठूरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने सिस्टम बनने से सोमवार के अल सुबह पटना समेत राज्य […]

Advertisement
Weather
  • December 9, 2024 2:46 am IST, Updated 5 months ago

पटना। बिहार में लोगों को अब सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने अंदाजा लगाया कि बिहार में आज कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दिन में भी लोगों को ठिठूरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने सिस्टम बनने से सोमवार के अल सुबह पटना समेत राज्य के कई शहरों में बूंदाबांदी की संभावना है।

तापमान में तेजी से गिरावट

इसके प्रभाव से ही काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। ऐसा होने से ठंड में भी वृद्धि आएगी। हालांकि आसमान साफ रहेगा। वहीं कई जिलों के अधिकतम तापमान में तेजी आएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा रहेगा। इससे पहले बीते दिन प्रदेश के 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 26 के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी पटना में सुबह के समय बूंदाबांदी हो सकती है। यहीं कारण है कि राजधानी पटना में रहने वाले लोगों को दिन में ठंड लगती है।

कई जिलों में छाया घना कोहरा

आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के 14 जिले में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, गया, नालंदा, जमुई, जहानाबाद, नवादा, बांका, मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर, खगड़िया और कटिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। कोहरे का कारण विजिबिलिटी में कमी आती है। जिससे लोगों को देखने में परेशानी होती है। लोगों को सुबह के समय सतर्क और सचेत रहकर यात्रा करने की सलाह दी है।

पछुआ हवा बहना

आईएमडी की मानें तो आज बिहार के कई जिलों में पछुआ हवाएं बहेगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। इन जिलों में गया, पटना, शेखपुरा, जहानाबाद नालंदा, लखीसराय, भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद और आसपास के इलाकों में पछुआ हवाएं बहने की संभावना जताई है।


Advertisement