Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बिहार में होगा आंधी-पानी का डबल अटैक, इन जिलों के लिए जारी अलर्ट

बिहार में होगा आंधी-पानी का डबल अटैक, इन जिलों के लिए जारी अलर्ट

पटना। बिहार में आंधी-पानी जारी है। प्रदेश में आए इस मौसम बदलाव का कारण है प्री मानसून। प्री मानसून की वजह से उत्तर बिहार में काले बादल छाए हैं। वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों में बूंदाबांदी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत कई अधिसंख्य भागों में […]

Advertisement
weather double attack
  • May 23, 2025 2:59 am IST, Updated 11 months ago

पटना। बिहार में आंधी-पानी जारी है। प्रदेश में आए इस मौसम बदलाव का कारण है प्री मानसून। प्री मानसून की वजह से उत्तर बिहार में काले बादल छाए हैं। वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों में बूंदाबांदी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत कई अधिसंख्य भागों में काले बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की संभावना है।

इन 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी

प्रदेश के छह जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन 6 जिलों में भोजपुर,बक्सर, रोहतास, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं। इन जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-पानी बरसने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। बीते 24 घंटों के दौरान सुपौल, भागलपुर, मधुबनी, किशनगंज,गया, पूर्वी चंपारण,और जमुई के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। भागलपुर के सोनहलुआ में सबसे ज्यादा बारिश हुई। सोनहलुआ में 59 मिमी की वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी देखी गई है।

इन जिलों में हुई तेज बारिश

राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे गर्म जिले की बात करें तो डेहरी का तापमान सबसे अधिक रहा। रोहतास के डेहरी का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना और आसपास के इलाकों में धूप और काले बादल छाए रहे। सुपौल के छातापुर में 45.2 मिमी, गया के डुमरिया में 46.4 मिमी, मधुबनी के बेनीपट्टी में 44 मिमी,गया के इमामगंज में 44.2 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 39 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 42.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के अदापुर में 36.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 37 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 35 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई।


Advertisement