पटना। गर्मी से परेशान बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। सूबे में अगले 48 घंटे के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून के आगमन से बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की पहली बारिश पूर्णिया और किशनगंज में हो सकती […]
पटना। गर्मी से परेशान बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। सूबे में अगले 48 घंटे के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून के आगमन से बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की पहली बारिश पूर्णिया और किशनगंज में हो सकती है। बता दें कि पिछले तीन सालों 2020, 2021 और 2022 में 13 जून को मानसून आया था जबकि इस बार दो दिन देर से पहुंचने की संभावना है।
रविवार को बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं भोजपुर, औरंगाबाद भभुआ, रोहतास, अरवल और बक्सर जिले के लिए गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा किशनगंज, पूर्णिया और अररिया जिले में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि रविवार (11 जून) को राज्य के 24 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। पटना, बांका, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा,जमुई, मुंगेर, सीतामढ़ी, अररिया, लखीसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, किशनगंज, वैशाली, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई।