पटना। प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इस बीच दोपहर बाद हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। दोपहर के समय लखनऊ और आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहे। काले बादल छाए रहने के साथ बादलों की […]
पटना। प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इस बीच दोपहर बाद हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। दोपहर के समय लखनऊ और आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहे। काले बादल छाए रहने के साथ बादलों की गर्जना भी हुई।
कई जिलों में हल्की वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। मौसम के मिजाज में बदलाव आते ही कई जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गई। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के साथ पटना का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म जिला पाया गया। डेहरी का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यूपी के मध्य भागों से लेकर बिहार के मध्य भाग से होते हुए बांग्लादेश में निम्न वायु द्रोणिका स्थापित है। मध्य असम और आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र तैयार हो रहा है। इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में बादलों की गर्जना के साथ बारिश और ओला गिरने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तरी भागों के पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज,, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज जैसे जिलों में मौसमी बदलाव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। इन जगहों पर बादलों की गर्जना और वज्रपात को लेकर चेतावनी दी गई है। इन जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।