Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Weather: बिहार में ठंड ने दी दस्तक, तेज हवाओं ने बढ़ाया ठंड का तापमान

Weather: बिहार में ठंड ने दी दस्तक, तेज हवाओं ने बढ़ाया ठंड का तापमान

पटना। बिहार में आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। सुबह के समय कई जिलों में आद्रता के कारण कोहरा दिखा। मौसम ठंडा था। वहीं पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में दिवाली से पहले ही हवा खराब होने लगी […]

Advertisement
Weather
  • October 20, 2024 2:37 am IST, Updated 12 months ago

पटना। बिहार में आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। सुबह के समय कई जिलों में आद्रता के कारण कोहरा दिखा। मौसम ठंडा था। वहीं पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में दिवाली से पहले ही हवा खराब होने लगी है।

हाजीपुर का AQI सबसे ज्यादा

AQI में लगातार वृद्धि देखने को मिलती है। पटना का AQI 219 हाजीपुर का AQI 259 और कटिहार का AQI 206 रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक चक्रवार्ती वायु परिसंचरण उत्तर पूर्वी असम के आसपास समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। जिसके कारण बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। हवा की दिशा पश्चिम की ओर बह रही है।

ठंड पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर

अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में इस बार कितनी ठंड पड़ेगी यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करता हैं। पिछले साल दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ, इसलिए दिसंबर महीने में भी कोई खास ठंड नहीं पड़ी थी। अब आने वाले समय में ठंड कैसी पड़ेगी। इसको लेकर इस बार भी मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ पर अपनी नजर बनाए रखी है।


Advertisement