पटना। बिहार सरकार ने 26 आईएएस अफसरों को ट्रांसफर कर दिया है। वहीं तीन जिलों बेगूसराय, नालंदा और भागलपुर में नए नगर आयुक्त की पोस्टिंग की गई है। सूबे के 10 जिलों में नए बंदोबस्त पदाधिकारी भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव की पोस्टिंग हुई है। तीन जिलों में […]
पटना। बिहार सरकार ने 26 आईएएस अफसरों को ट्रांसफर कर दिया है। वहीं तीन जिलों बेगूसराय, नालंदा और भागलपुर में नए नगर आयुक्त की पोस्टिंग की गई है। सूबे के 10 जिलों में नए बंदोबस्त पदाधिकारी भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव की पोस्टिंग हुई है।
प्रतिभा रानी को पश्चिमी चंपारण का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, इसे पहले वो दरभंगा की DDC थीं। आईएएस दीपेश कुमार मधुबनी के उप विकास आयुक्त बनाये गए हैं। आईएएस चंद्रिका अन्नी महुआ एसडीओ के रूप में तैनात की गई हैं। इससे पहले वो दरभंगा सदर की एसडीओ थीं।