Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बिहार में जारी रहेगा बारिश और वज्रपात का कहर, मौसम परिवर्तन को लेकर अलर्ट जारी

बिहार में जारी रहेगा बारिश और वज्रपात का कहर, मौसम परिवर्तन को लेकर अलर्ट जारी

पटना। बिहार में मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर संभावना जताई गई है। प्रदेश के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हुआ है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में विक्षोभ को लेकर चेतावनी जताई […]

Advertisement
bihar weather
  • April 14, 2025 4:44 am IST, Updated 1 day ago

पटना। बिहार में मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर संभावना जताई गई है। प्रदेश के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हुआ है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में विक्षोभ को लेकर चेतावनी जताई गई है। इन मौसमी कारकों के कारण प्रदेश के मौसम में 19 अप्रैल तक बादलों की गर्जना के साथ हल्की स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं।

सिलाव में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 26 जिलों में बादलों की गर्जना और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज हवा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। आसमान में काले बादल छाए रहने के कारण मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज, नालंदा, बांका, लखीसराय, मुंगेर,शेखपुरा, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। नालंदा के सिलाव में सबसे ज्यादा बारिश हुई। सिलाव में सबसे अधिक वर्षा 41.4 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

प्रदेश के जिलों का तापमान

राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गोपालगंज का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के तापमान में मौसम परिवर्तन के कारण कमी देखी गई है। नालंदा के बेन का तापमान 38.4 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 34.2 मिमी, बिहारशरीफ का तापमान 35.8 मिमी, नालंदा के सरमेरा का तापमान 30.4 मिमी, बांका में 24.8 मिमी, बांका के बौसी में 26.8, किशनगंज में 22.4 मिमी, लखीसराय में 19.8 मिमी, शेखपुरा में 22.2 मिमी, नालंदा के राजगीर में 19.6 मिमी और पूर्णिया के कस्बा में 19.8 मिमी दर्ज की


Advertisement