बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन, 2 शिफ्ट में आयोजित होगा पेपर

पटना। बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक मैथ्स और सेकेंड शिफ्ट में 2 से शाम 5:15 तक राजनीतिक विज्ञान, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले छात्रों को एग्जाम हॉल में एंट्री लेनी होगी। इसके बाद एंट्री […]

Advertisement
बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन, 2 शिफ्ट में आयोजित होगा पेपर

Pooja Pal

  • February 4, 2025 3:40 am IST, Updated 1 day ago

पटना। बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक मैथ्स और सेकेंड शिफ्ट में 2 से शाम 5:15 तक राजनीतिक विज्ञान, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले छात्रों को एग्जाम हॉल में एंट्री लेनी होगी। इसके बाद एंट्री छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

18 छात्रों को किया हॉल से बाहर

एग्जाम के पहले दिन शुक्रवार को पूरे प्रदेश से 81 छात्रों को एग्जाम हॉल से बाहर कर दिया गया। कुछ छात्र निर्धारित समय से 1-2 मिनट लेट पहुंचे, लेकिन उन्हें पेपर नहीं देने दिया गया। समस्तीपुर में 1 मिनट देर से पहुंचे छात्रों को अंदर जाने की एंट्री नहीं मिली। नाराज छात्रों ने पहले प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मेन गेट पर हंगामा शुरू कर दिया था। छात्रों ने जबरन गेट खोलने की कोशिश की, तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।

राज्य में 1677 सेंटर बनाए गए है

पटना के दानापुर स्थित जनकधारी स्कूल परीक्षा सेंटर पर एंट्री ना मिलने पर दीवार को फांदकर अंदर आई छात्राए। परीक्षा शुरू होने के बाद जब कुछ छात्राएं केंद्र पर पहुंची, तो उन्हें एंट्री नहीं मिली। दीवार फांदने वाले कुछ छात्रों का कहना था कि ट्रैफिक की वजह से लेट हो गए थे। इस बार एग्जाम में 12,90,213 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। पूरे राज्य में लगभग 1677 सेंटर बनाए गए हैं। जो पिछली बार से 150 ज्यादा है। शिक्षा विभाग पेपर लीक और किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर सतर्क है।

जूता-मोजा पहनने की मिली परमिशन

एग्जाम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसकी निगरानी खुद बोर्ड कर रहा है। हर सेंटर में CCTV कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इसका कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बोर्ड ऑफिस को बनाया गया है। बिहार बोर्ड के गाइडलाइन के मुताबिक, परीक्षा के दौरान कोई बाउंड्री फांदता है, तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा। ठंड के चलते बोर्ड की ओर से जूता-मोजा पहनने की परमिशन दी गई है। 5 फरवरी तक छात्रों का जूता-मोजा पहनकर सेंटर पर आ सकते हैं।

बिना रैपर वाली बोतल ले जाए

5 फरवरी के बाद एक बार मौसम का रिव्यू किया जाएगा। आदेश दिए गए है कि कोई इलेक्ट्रानिक सामान या घड़ी ना ले जाने दिया जाए। छात्रों को सूई वाली घड़ी ले जाने की अनुमति है। सेंटर पर हॉल टिकट और पेन के अतिरिक्त कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। बिना रैपर वाले पानी के बॉटल ले जा सकते हैं।

Advertisement