पटना। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद बिहार की सियासत में उठा बवाल शांत नहीं हो रहा है। बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर फिर से दावा किया है। इस बार उन्होंने कहा […]
पटना। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद बिहार की सियासत में उठा बवाल शांत नहीं हो रहा है। बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर फिर से दावा किया है। इस बार उन्होंने कहा है कि लालू यादव ने अपने मकर जाल में नीतीश कुमार को फंसा रखा है।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव का ये मकर जाल है वह नीतीश कुमार को मकर जाल में फंसाकर रखना चाहते हैं। उनका पहला प्रयोग है कि वह किसी ढंग से नीतीश कुमार को संयोजक बना दें ताकि वो हमारे गठबंधन में रहें और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें। तब तक वो तैयारी करेंगे कि कैसे नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए।
बता दें कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह नीतीश कुमार को लेकर इस तरह का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है। इसमें से पहला चक्रव्यूह अवध बिहारी को स्पीकर बनाना है। नीतीश के पास तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।