Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • मनीष कश्यप को मिली जमानत, मदुरै कोर्ट ने NSA हटाया

मनीष कश्यप को मिली जमानत, मदुरै कोर्ट ने NSA हटाया

पटना। धनतेरस पर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है। दरअसल शुक्रवार को सुनवाई करते हुए मदुरै कोर्ट ने मनीष कश्यप पर लगा NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम हटा दिया है। बेतिया में मनीष कश्यप के वकील ने जानकारी देते हुए बताया है कि बहस के बाद कोर्ट ने NSA हटाने के निर्देश दिए हैं। […]

Advertisement
  • November 10, 2023 11:57 am IST, Updated 1 year ago

पटना। धनतेरस पर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है। दरअसल शुक्रवार को सुनवाई करते हुए मदुरै कोर्ट ने मनीष कश्यप पर लगा NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम हटा दिया है। बेतिया में मनीष कश्यप के वकील ने जानकारी देते हुए बताया है कि बहस के बाद कोर्ट ने NSA हटाने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि मनीष कश्यप के खिलाफ पटना में 4 जबकि तमिलनाडु में 13 केस दर्ज है।

रद्द किया गया NSA

बता दें कि मदुरै कोर्ट ने शुक्रवार को मनीष कश्यप को जमानत दे दी। साथ ही NSA भी रद्द कर दिया हालांकि केस अभी चलेगा। इधर, मनीष कश्यप को जमानत मिलने से बेतिया में उनके समर्थक और परिजन काफी खुश है। मनीष के न्यूज पोर्टल सच तक के ऑफिस में कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। गौरतलब है कि मनीष कश्यप के भाई त्रिभुवन तिवारी ने NSA हटाने को लेकर मदुरै कोर्ट में याचिका दायर की थी।

जानिए मामला

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ कथित फर्जी वीडियो को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने FIR दर्ज किया था। छापेमारी शुरू होने पर मनीष बिहार छोड़कर भाग गया। उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की गई। 18 मार्च को दूसरे केस में बेतिया पुलिस ने मनीष के घर की कुर्की जब्ती शुरू की तो उसने स्थानीय थाने में आकर सरेंडर कर दिया। EOU की टीम ने उसे बाद में जेल भेज दिया। 30 मार्च को तमिलनाडु पुलिस उसे अपने साथ ले गई। तब से वह जेल में बंद है।


Advertisement