रांची। झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 116418 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में दलित, महिलाओं व किसानों का विशेष ध्यान रखा गया हैं। खोदा पहाड़ निकली चुहिया वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी […]
रांची। झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 116418 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में दलित, महिलाओं व किसानों का विशेष ध्यान रखा गया हैं।
वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर झारखंड विधानसभा में पेश हुए बजट को लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड का जो बजट पेश किया गया है, वह जनता के साथ छलावा हुआ है। इस बजट में जनता को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। यह बजट खोदा पहाड़ निकली चुहिया कहावत को चरितार्थ करती है। यदि हम बजट के पूरे दस्तावेजों को देखते है तो ऐसा लगता है कि इस बजट का असली नाम लूट कर बजट होना चाहिए। यह बजट गांव नौजवान, किसान एवं सर्व समाज विरोधी के साथ साथ दलित विरोधी भी है।
बीजेपी ने आगे हमला करते हुए कहा कि इस बजट को झारखंड सरकार का फेलियर बजट भी कह सकते है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने न सिर्फ राज्य की जनता को लूटा है, साथ में झारखंड को भी खोखला कर दिया है। पिछली सरकार में खरीदी गई एंबुलेंस की हालत जर्जर हो चुकी है। पिछले वित्तीय वर्ष में कम बारिश के कारण किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग में मात्र 12 .9 1% राशि खर्च हो पाई है।