पटना। बिहार के मधेपुरा जिले में बाइक सवार बदमाश ने राजद नेता को गोली मार दी। घटना मुरलीगंज प्रखंड के बेलदौर नहर पर सुबह 6 बजे हुई है। मॉर्निंग वाक पर निकले राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पीछे से पीठ पर मारी गयी […]
पटना। बिहार के मधेपुरा जिले में बाइक सवार बदमाश ने राजद नेता को गोली मार दी। घटना मुरलीगंज प्रखंड के बेलदौर नहर पर सुबह 6 बजे हुई है। मॉर्निंग वाक पर निकले राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पीछे से पीठ पर मारी गयी है।
घटना के बाद राजद नेता को जख्मी अवस्था में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि राजद नेता प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने जाते थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मौका देखकर घटना को अंजाम दे दिया। वहीं गोली मारकर अपराधी आनन-फानन में फरार हो गए।