Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • पत्रकार हत्याकांड पर आया सीएम नीतीश का बयान, ‘सब देख रहे हैं…होगा सख्त एक्शन’

पत्रकार हत्याकांड पर आया सीएम नीतीश का बयान, ‘सब देख रहे हैं…होगा सख्त एक्शन’

पटना। बिहार के अररिया जिले में एक पत्रकार की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विमल दैनिक जागरण अखबार में काम करता था। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस […]

Advertisement
  • August 18, 2023 9:49 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार के अररिया जिले में एक पत्रकार की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विमल दैनिक जागरण अखबार में काम करता था। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है।

जानिए नीतीश ने क्या कहा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…मैंने अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा है। यहां आने के पहले ही हमने यह मामला देखा, जिसके बाद अधिकारियों से तुरंत फोन पर बात की और सख्त एक्शन लेने को कहा। हमारे अधिकारी सब देख रहे हैं।

जगाकर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक घटना अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल यादव के आवास की है। जहां सुबह-सुबह पहुंचकर अपराधियों ने पत्रकार को गोली मार दी। विमल उस वक़्त सो रहे थे लेकिन अपराधियों ने उन्हें पहले जगाया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। अपराधियों ने पत्रकार के सीने में गोली मारी थी।


Advertisement