Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बिहार के मौसम का बदला मिजाज, तापमान में कमी आने से बढ़ी ठिठुरन

बिहार के मौसम का बदला मिजाज, तापमान में कमी आने से बढ़ी ठिठुरन

पटना। प्रदेश में अभी तक पूरे तरीके से मौसम में परिवर्तन भी नहीं आया था कि एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा। जिससे ठंड में वृद्धि होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह से बिहार में तेज सर्द हवा चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में […]

Advertisement
Bihar's weather changed
  • February 6, 2025 2:14 am IST, Updated 3 months ago

पटना। प्रदेश में अभी तक पूरे तरीके से मौसम में परिवर्तन भी नहीं आया था कि एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा। जिससे ठंड में वृद्धि होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह से बिहार में तेज सर्द हवा चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती हैं।

पर्वतीय इलाकों में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ

इस कारण सुबह और शाम के समय ठंड में वृद्धि होगी, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास की सतह से 1.5 किमी ऊपर मौजूद है। इन दोनों को संयुक्त प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार है। छह फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है।

तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट

इसके साथ ही 6 फरवरी की शाम से पारे में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति आने वाले केवल दो दिन तक बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की माने तो तीन तारीख को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन आना तय है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि छह और सात फरवरी को पारे में कुछ हद तक गिरावट आएगी, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। हालांकि तुलनात्मक रूप में वातावरण में लोगों को ज्यादा ठंड में महसूस हो सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा कोहरा

वहीं राज्य के उत्तरी भाग के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। आइएमडी के एक अन्य पूर्वानुमान के मुताबिक आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी पूरी उम्मीद है। हालांकि इसके असर को लेकर आइएमडी ने अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं प्रदेश में बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी का दर्ज किया गया। मोतिहारी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सर्वाधिक उच्चतम तापमान बक्सर का

वहीं, राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान बक्सर रहा। बक्सर का उच्चतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से अधिक और औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री से अधिक रहा।


Advertisement