Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Weather: बिहार को सता रही है पाकिस्तान की पछुआ हवाएं

Bihar Weather: बिहार को सता रही है पाकिस्तान की पछुआ हवाएं

पटना। दक्षिण बिहार(Bihar Weather) में पाकिस्तान की ओर से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं का बहाव अभी जारी है। जिस कारण लोगों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान से आने वाली गर्म पछुआ हवा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के रास्ते होते हुए दक्षिण बिहार में प्रवेश करेगी। लेकिन 2 दिनों तक […]

Advertisement
Bihar Weather: Pakistan's westerly winds are troubling Bihar
  • June 4, 2024 3:21 am IST, Updated 10 months ago

पटना। दक्षिण बिहार(Bihar Weather) में पाकिस्तान की ओर से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं का बहाव अभी जारी है। जिस कारण लोगों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान से आने वाली गर्म पछुआ हवा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के रास्ते होते हुए दक्षिण बिहार में प्रवेश करेगी। लेकिन 2 दिनों तक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नमीयुक्त पुरवा हवा बहने के आसार जताए गए है।

मौसम में गिरावट के बाद भी राहत नहीं

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो जगहों पर भीषण गर्मी व लू चलने के आसार जताए है। पटना के उत्तर-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार जताए गए है।अधिकतम तापमान में गिरावट आने के बाद भी भीषण गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। इसके बाद भी भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी है। फिलहाल पटना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

डेहरी में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया

पटना के अलावा गया में 45.2, वाल्मीकि नगर में 40.2, छपरा में 42.8, डेहरी में 46.0 मोतिहारी में 42.5, शेखपुरा में 41.6, गोपालगंज में 42.2, जमुई में 40.5 बक्सर में 47.1 भोजपुर में 44.1, वैशाली में 42.6 औरंगाबाद में 46.1, नवादा में 43.9, राजगीर में 42.5, जीरादेई में 42.0, अरवल में 44.8 और मुंगेर में 40.1 तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के डेहरी में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, वहीं मुंगेर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।


Advertisement