Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की दस्तक, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

पटना। प्रचंड गर्मी और भीषण लू की मार झेल रहे बिहार वासियों के लिए खुशखबरी आई है। कल से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज से ही हो रही है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आज से बारिश के बादल बनने शुरु हो गए है। कल से […]

Advertisement
Bihar Weather: Monsoon knocks in Bihar, will get relief from scorching heat
  • June 15, 2024 4:08 am IST, Updated 10 months ago

पटना। प्रचंड गर्मी और भीषण लू की मार झेल रहे बिहार वासियों के लिए खुशखबरी आई है। कल से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज से ही हो रही है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आज से बारिश के बादल बनने शुरु हो गए है। कल से धीरे धीरे पूरे बिहार में बारिश के बादल छाने लगेंगे और तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान की संभावना है।

उत्तर बिहार में काले बादल छाए रहेंगे

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक कल से अगले चार दिनों तक दिन के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान जताए गए है। इसी दौरान बिहार में मॉनसून की बारिश भी शुरु होने वाली है। इसकी शुरुआत बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्सों यानी कि पूर्णिया,किशनगंज और कटिहार से होगी।आज यानी 15 जून को बिहार के सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर बिहार के सभी जिलों में काले बादल देखने को मिल सकते है। दरभंगा, मधुबनी,सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बादलों की गर्जना की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से बह सकती है। आज के दिन का अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है।

कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, गया,गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में उमस वाली गर्मी रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 40°C से 42°C की बीच रहने की संभावना है। 14 जून बिहार के लिए गर्म ही रहा लेकिन कुछ जिलों में भीषण गर्मी से राहत महसूस की गई। किशनगंज जिले में भारी वर्षा वहीं अररिया में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।


Advertisement