Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Weather:बिहार में टूटा बिजली का कहर, 3 लोगों की हुई मौत, बिजली-बारिश से परेशान लोग

Bihar Weather:बिहार में टूटा बिजली का कहर, 3 लोगों की हुई मौत, बिजली-बारिश से परेशान लोग

पटना। उत्तर बिहार(Bihar Weather) के कई जिलों में आंधी व बारिश कहर बरपा रही है। लोग आंधी, बारिश व बिजली से परेशान हो रहे हैं। आसमान से बरसी बिजली की चपेट में आकर 3 लोगों ने अपनी जान गवां दी। पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, तो वहीं अब बारिश व बिजली का भी […]

Advertisement
Bihar Weather: Electricity wreaks havoc in Bihar, 3 people died, people troubled by lightning and rain.
  • June 7, 2024 6:22 am IST, Updated 10 months ago

पटना। उत्तर बिहार(Bihar Weather) के कई जिलों में आंधी व बारिश कहर बरपा रही है। लोग आंधी, बारिश व बिजली से परेशान हो रहे हैं। आसमान से बरसी बिजली की चपेट में आकर 3 लोगों ने अपनी जान गवां दी। पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, तो वहीं अब बारिश व बिजली का भी सीतम झेल रहे हैं। बारिश के कारण गर्मी की फसले जैसे आम और लीची नुकसान हो रहे है। इसके साथ ही कच्चे मकान भी बारिश में ढह गए है।

पेड़ गिरने से 1 की मौत, 6 घायल

उत्तर बिहार में आंधी व बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। पूर्वी चंपारण के सुगौली में डाकबंगला टोले में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बगहा पुलिस क्षेत्र में बकुली पंचगांवा में खेती करने गए किसान अमर शाह की बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। सीतामढ़ी के रीगा में बिजली की चपेट में आने से 1 महिला ने अपनी जान गंवा दी। आंधी-बारिश से जिलों में 100 से ज्यादा घरों के छप्पर उड़ गए। प्रदेश में करीब 5-6 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। आम व लीची की फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। बारिश से खरीफ की खेती से जुड़े किसानो व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को कहीं हद तक लाभ भी हुआ है।

शॉट सर्किट से आग लगने से 5 घर जलें

बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली, तेतरिया, मधुबन व ढ़ाका जैसे इलाकों में आंधी व बारिश ने काफी नुकसान हुआ है। मधुबन में 12 से ज्यादा पेड़ गिर गए। अलग-अलग जगहों पर बिजली आपूर्ति में दिक्कत हुई। पेड़ो के गिरने से कई घर ढह गए। तेतरिया क्षेत्र में 100 से ज्यादा घरों के एस्बेस्टस को नुकसान हुआ है। कई घरों के छप्पर हवा के साथ उड़ गए। पेड़ो के गिरने से कई घर को क्षति पहुंची है। कई मवेशी की मौत हो गई। तेतरिया के घेघवा पंचायत के मोलनापुर में बिजली शाॉर्ट सर्किट से आग लगने से 5 घर जल कर राख हो गए। सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा में आंधी से कई घरों को नुकसान हुआ। सड़को पर बिजली के ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सीतामढ़ी के रीगा के रेवासी पंचायत के पकड़ी धनुखि टोला में बिजली गिरने से वहां के स्थानीय निवासी सुरेंद्र सहनी की पत्नी संगीता की मौत हो गई।


Advertisement