पटना। बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। जिस वजह से सुबह के समय धुंध की मोटी परत रहती है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए है। तापमान में […]
पटना। बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। जिस वजह से सुबह के समय धुंध की मोटी परत रहती है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए है।
आगामी तीन दिन न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया समेत आसपास के जिलों में भी एक-दो स्थान पर बारिश की संभावना है। गुरुवार को भागलपुर का मौसम काफी शुष्क रहा। जिससे ठंडी हवाएं चल रही थी। कोहरे का असर फिलहाल कम है। अधिकांश समय आसमान में धूप खिली रही। शाम होते होते मौसम ठंडा हो गया। प्रदेश के तापमान में भी इजाफा देखा गया है।
वहीं दोपहर में जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 3.1 किमी/घंटा की गति से पछुआ हवा चली । वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में अब ठंड में और अधिक वृद्धि हो सकती है। पिछले 2 दिन आसमान में बादल छा सकते हैं। एक-दो जगह पर हल्की बारिश भी हो सकती है। शहर में वायु प्रदूषण की मार जारी है। गुरुवार को सुबह 10 बजे कचहरी चौक पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 यानी बहुत खराब रहा।
वहीं कचहरी चौक, मायागंज, घंटाघर तिलकामांझी, और स्टेशन चौक के पास का सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स 257 रहा।