Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Politics: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को मिली कृषि विभाग की जिम्मेदारी, बताया विकास को लेकर एनडीए का रोड मैप

Bihar Politics: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को मिली कृषि विभाग की जिम्मेदारी, बताया विकास को लेकर एनडीए का रोड मैप

Vijay Kumar Sinha: नीतीश मंत्रीमंडल में कृषि विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 77 फीसदी किसान जो खेती पर निर्भर रहते हैं उनके उत्थान के लिए हम लोग काम करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार ने कहा- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज 7 फरवरी कृषि विभाग का पदभार […]

Advertisement
  • February 7, 2024 9:25 am IST, Updated 1 year ago

Vijay Kumar Sinha: नीतीश मंत्रीमंडल में कृषि विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 77 फीसदी किसान जो खेती पर निर्भर रहते हैं उनके उत्थान के लिए हम लोग काम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार ने कहा-

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज 7 फरवरी कृषि विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 77% किसान जो खेती पर निर्भर रहते हैं उनके उत्थान के लिए हम लोग द्वारा काम किया जाएगा। हम लोग कृषि में अनुसंधान का काम करेंगे जिससे किसानों का उत्थान होगा और किसान को फायदा मिलेगा, जो रोड मैप शुरू किया गया है उसको हम धरातल पर लाने का काम करेंगे। अनुसंधान के माध्यम से किसानों के उत्थान के लिए हम लोग अथक प्रयास करेंगे, जिससे बिहार के किसानों को फायदा होगा.

बिहार में राम राज्य स्थापित करने का काम करेंगे- विजय सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए जो 77 फीसदी किसान खेती पर निर्भर हैं उनके सम्मान के लिए भी बिहार में सरकार काम करेगी। वहीं, राजनीतिक बयानबाजी से विजय कुमार सिन्हा बचते नजर आए। खाद के कालाबाजारी को लेकर उन्होंने कहा कि देखिए अगर नीयत सही रहेगा तो सीमित साधन में भी हम बेहतर काम कर सकते हैं। पहली बार NDA गठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार डबल इंजन की सरकार के साथ बिहार में राम राज्य स्थापित करने का काम करेंगे। वहीं, सीएम और पीएम की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार सुशासन राज्य की तरफ चल पड़ा है.


Advertisement