Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • BIHAR News: बिहार के मौसम में हुआ भारी बदलाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

BIHAR News: बिहार के मौसम में हुआ भारी बदलाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना। बिहार में ठंड के लिहाज से यह हफ्ता बहुत खास है इस हफ्ते बिहार वालों को कड़ाके की ठंड झेलना पड़ेगी। जनवरी की शुरुआत से ही बिहार में कोहरे का प्रभाव जारी है। वही पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने दी जानकारी बता दें, आज सुबह से ही […]

Advertisement
  • January 9, 2024 7:19 am IST, Updated 1 year ago

पटना। बिहार में ठंड के लिहाज से यह हफ्ता बहुत खास है इस हफ्ते बिहार वालों को कड़ाके की ठंड झेलना पड़ेगी। जनवरी की शुरुआत से ही बिहार में कोहरे का प्रभाव जारी है। वही पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ी हुई है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

बता दें, आज सुबह से ही बिहार के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज सुबह से ही राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग के एक या दो स्थानों में बहुत घना कुहासा और शेष भागों के कुछ स्थानों में घना कुहासा छाया हुआ है। सोमवार को भी राज्य के मध्य भाग और पश्चिमी के कुछ स्थानों में घना कुहासा छाए रहने की संभावना है, जबकि शेष भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि राज्य में सतही पछुआ और उत्तरी पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। एक चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 3.1 किमी उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। इसके फलस्वरूप अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तत्पश्चात अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2-4°C की कमी होने का पूर्वानुमान है। आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 18 से 20°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. राजधानी सहित अधिकांश शहरों मे घना कोहरा छाया हुआ है।

बांका में रहा सबसे ठंडा

विगत 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। राज्य के पूर्णिया, गया शहर के 1 या 2 स्थानों में बहुत घना कुहासा, पटना शहर में घना कुहासा जबकि राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा। दिन में धूप निकलने की वजह से बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.3°C मधुबनी में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10°C बांका में दर्ज किया गया. बिहार का औसत अधिकतम तापमान 21°C और औसत न्यूनतम तापमान 13.1°C दर्ज किया गया।


Advertisement