पटना। सिवान में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियों की बौछार से तांडव मचाना शुरू कर दिया। घटना गुरुवार सुबह की है, जहां सुबह-सुबह एक व्यक्ति को अपराधियों ने पांच गोली मारी। जिसके बाद घायल व्यक्ति को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान ग्यासपुर निवासी स्व.इसरालू खान के 45 वर्षीय […]
पटना। सिवान में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियों की बौछार से तांडव मचाना शुरू कर दिया। घटना गुरुवार सुबह की है, जहां सुबह-सुबह एक व्यक्ति को अपराधियों ने पांच गोली मारी। जिसके बाद घायल व्यक्ति को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान ग्यासपुर निवासी स्व.इसरालू खान के 45 वर्षीय पुत्र इजहार खान के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहा है कि गुरुवार की सुबह वह नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। तभी तीन बाइक पर सवार होकर 10 की संख्या में बदमाश वहां पहुंच गए और उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। युवक को सिर और पेट में पांच गोली लगी हैं।
घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद लोग जख्मी युवक को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं घटना के बाद सिसवन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। हालांकि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक मुखबिर( जासूसी का काम) का काम करता था। आशंका जताई जा रही हैं कि इसी वजह से अपराधियों ने गोली मारी होगी।