Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बिहार: आत्महत्या करना चाहते थें मधुबनी DPO, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

बिहार: आत्महत्या करना चाहते थें मधुबनी DPO, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

पटना। सेक्सटॉर्शन के शिकार होने के बाद 5 फरवरी की दोपहर से मुजफ्फरपुर से गायब हुए मधुबनी के डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा के बारे में नई जानकारी निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लापता होने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया हैं कि […]

Advertisement
  • February 19, 2023 12:41 pm IST, Updated 2 years ago

पटना। सेक्सटॉर्शन के शिकार होने के बाद 5 फरवरी की दोपहर से मुजफ्फरपुर से गायब हुए मधुबनी के डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा के बारे में नई जानकारी निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लापता होने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया हैं कि वो सेक्सटॉर्शन के शिकार हो चुके हैं। उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। इससे तंग आकर वो आत्महत्या करना चाहते है। साथ ही उन्होंने सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र किया कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।

आखिरी बार पटना में दिखे

उल्लेखनीय है कि मधुबनी के डीपीओ राजेश मिश्रा 4 फरवरी की रात मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना स्थित अपने आवास अयाचीग्राम पहुंचे। इसके अगले दिन दोपहर का खाना खाकर वो टहलने के लिए निकले लेकिन वापस घर नहीं आए। रात तक उनके घर नहीं लौटने एवं फोन बंद जाने पर उनकी पत्नी ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई। जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि इस घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अबतक डीपीओ का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्हें आखिरी बार पटना में देखा गया था।

गायब होने से पहले लिखा सुसाइड नोट

वहीं अब इस केस में सुसाइड नोट मिला है। इसके बारे में पुलिस का कहना है कि उन्होंने सुसाइड नोट लिखा लेकिन कोई गलत कदम नहीं उठाया। सुसाइड नोट लिखने के बाद वो मधुबनी से अपने घर मुजफ्फरपुर आए, रात भर रुके एवं अगले दिन रविवार को गायब हो गए।

धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना

मालूम हो कि डीपीओ राजेश मिश्रा को आखिरी बार पटना में बस से उतर कर पैदल जाते हुए देखा गया है। इसके बाद से उनकी कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। पुलिस ने संभावना जताई हैं कि हो सकता है कि वो किसी धार्मिक स्थान पर चले गए हाें। लापता हाेने के बाद से उनका मोबाइल अबतक ऑफ ही जा रहा है।

भरतपुर में सक्रिय है सेक्सटॉर्शन गिरोह

एसएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी है कि जिला पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह की पहचान कर ली है। राजस्थान के भरतपुर में यह गिरोह सक्रिय हैं। इसे लेकर जिला पुलिस कैंप भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक भरतपुर से ही पूरे देश में न्यूड वीडियो कॉल कर लाेगाें काे ब्लैकमेल किया जा रहा है।


Advertisement