पटना। LNMU ने बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत कैंडिडेट्स इसे ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय करवा रही है। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित की जायेगी। […]
पटना। LNMU ने बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत कैंडिडेट्स इसे ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय करवा रही है। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित की जायेगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को 10: 30 के बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रवेश के दौरान एडमिट कार्ड की 2 प्रतियाँ रखना भी आवश्यक किया गया हैं।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को आयोजित होगी, जिसका एडमिट कार्ड आज यानी 30 मार्च, 2023 को जारी हो चुका है। इस एडमिट कार्ड को उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं।