Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Diwas 2024: 112वां स्थापना दिवस मना रहा बिहार, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

Bihar Diwas 2024: 112वां स्थापना दिवस मना रहा बिहार, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

पटना।Bihar News: बिहार आज अपना 112वां स्थापना दिवस (Bihar Diwas 2024)मना रहा है। बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने बिहार को संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र कहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई सोशल मीडिया साइट एक्स पर […]

Advertisement
Bihar Diwas 2024
  • March 22, 2024 6:35 am IST, Updated 2 years ago

पटना।Bihar News: बिहार आज अपना 112वां स्थापना दिवस (Bihar Diwas 2024)मना रहा है। बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने बिहार को संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र कहा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

सोशल मीडिया साइट एक्स पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है। संकल्प शक्ति, कर्त्तव्यनिष्ठा और त्याग के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपना स्थान बनाया है। यह राज्य प्रगति के मार्ग पर सदा अग्रसर रहे, ऐसी मेरी मंगल कामना है।

बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखे

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आइए, बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखते हुए इस राज्य एवं देश के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें। वहीं सीएम नीतीश ने भी बिहारवासियों को राज्य की स्थापना दिवस की बधाई दी।


Advertisement