पटना: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल यानी की RJD और कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे आरजेडी – कांग्रेस के 3 विधायकों ने आज अपना पाला बदल लिया है। लालू यादव की पार्टी राजद की विधायक संगीता कुमारी और कांग्रेस के दो […]
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल यानी की RJD और कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे आरजेडी – कांग्रेस के 3 विधायकों ने आज अपना पाला बदल लिया है। लालू यादव की पार्टी राजद की विधायक संगीता कुमारी और कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ ने अपना पाला बदल लिया है। 3 नेता आज भाजपा खेमे में नजर आए। संगीता कुमारी भगवा चोला ओढ़ कर सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंची।
आरजेडी की संगीता कुमारी कैमूर जिले की मोहनिया सीट से विधायक हैं। वहीं सिद्धार्थ सौरभ विक्रम सीट और मुरारी गौतम चेनारी सीट से विधायक हैं। राजद विधायक रामानुज ने कहा कि हमारे विधायक तोड़े जा रहे हैं। विधायकों को धमकी देकर तोड़ा जा रहा है। देश में आराजकता का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव को भी बड़ा झटका लगा है। उनके खेमे के 10 विधायक बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, हमारे विधायको को धमकी देकर तोड़ा गया है।
भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज बिहार विधानसभा में महागठबंधन के 3 नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे। सम्राट चौधरी के साथ आरजेडी की विधायक संगीता कुमारी मौजूद थी, उनके कंधे पर बीजेपी का भगवा पटका नजर आ रहा था। वहीं कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ सम्राट चौधरी के साथ पीछे-पीछे विधानसभा के भीतर गए। बताते चलें इन तीनों विधायकों के अलावा दो और विधायकों के पाला बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है, माना जा रहा है कि बीजेपी ने महागठबंधन में बड़ी सेंधमारी कर दी है।
आरजेडी में इस बड़ी सेंड मारी के बाद कांग्रेस के विधायक रामानुज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पैसे और ताकत के बल पर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेताओं को खरीद रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी महागठबंधन के नेताओं को डरा धमकाकर अपने पाले में ला रही है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह संविधान का मजाक उड़ा रही है। रामानुज यादव का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी विधायकों को तोड़ने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रही है।