Dowry Murder🙁 मृतका ) जानकी देवी ने दहेज को लेकर अपने पति, सास और ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, दोनों पक्षों ने केस सुलह कर लिया। लेकिन फिर उसे पीटा गया, जिससे मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। रोहतास जिले में एक विवाहिता […]
Dowry Murder🙁 मृतका ) जानकी देवी ने दहेज को लेकर अपने पति, सास और ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, दोनों पक्षों ने केस सुलह कर लिया। लेकिन फिर उसे पीटा गया, जिससे मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
रोहतास जिले में एक विवाहिता द्वारा ससुराल वालों के साथ दहेज केस में सुलह के बाद उसकी हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकी देवी के परिजनों ने इस बार ससुराल वालों पर दहेज को लेकर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदतपुर गांव की बताई जाती है।
मामले में जानकी देवी के पिता बिहारी नोनिया ने बताया कि बीते सोमवार को बेटी ने फोन कर सूचना दी कि उसे कमरे में बंद कर ससुराल वालों द्वारा पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना पाकर तत्काल बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि वह बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ी हुई है, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में जानकी देवी ने दहेज को लेकर अपने पति, सास और ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, हाल ही में दोनों पक्षों ने केस में सुलह कर लिया। इसके बाद जानकी देवी वापस अपने ससुराल चली गई, लेकिन ससुराल जाने के बाद एक बार फिर दहेज के पैसे को लेकर ससुराल में मृतका से मारपीट की गई और घायल जानकी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं, मामले में करगहर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जगदतपुर गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।