Advertisement

छात्र की मौत ग्रामीण आक्रोशित छात्रों को गोली लगने के बाद एक छात्र की मौत से ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने शव को रखकर कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने आगजनी भी की। इससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। स्थानीय अधिकारियों ने ग्रामीणों समझाने की कोशिश। इसके […]

Advertisement
  • February 21, 2025 7:54 am IST, Updated 2 years ago

छात्र की मौत ग्रामीण आक्रोशित

छात्रों को गोली लगने के बाद एक छात्र की मौत से ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने शव को रखकर कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने आगजनी भी की। इससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। स्थानीय अधिकारियों ने ग्रामीणों समझाने की कोशिश। इसके बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे के जाम को खत्म किया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद दोनों घायल छात्रों को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक छात्र की जान चली गई।

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

वहीं दूसरे का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है। घटना से नाराज ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल को तैनात किया गया है। बदमाशों ने छात्रों पर उस समय हमला किया, जब वे परीक्षा देकर वापिस घर लौट रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बदमाशों ने 2 छात्रों को गोली मारी

इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र को नकल कराने से मना कर दिया था। जिस वजह से विवाद हुआ था और परीक्षा से लौटते समय बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी।

Tags


Advertisement