Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बिहार: बेगूसराय में मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने की गोलियों की बौछार

बिहार: बेगूसराय में मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने की गोलियों की बौछार

पटना। बेगूसराय में अपराधियों ने मुखिया की दिनदहाड़े हत्या कर हड़कंप मचा दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। इस खौफनाक वारदात से इलाकें में सनसनी फ़ैल गई है। परना के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा को बदमाशों ने 4 गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से लोग काफी गुस्सा है। बदमाशों ने […]

Advertisement
  • February 2, 2023 12:36 pm IST, Updated 2 years ago

पटना। बेगूसराय में अपराधियों ने मुखिया की दिनदहाड़े हत्या कर हड़कंप मचा दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। इस खौफनाक वारदात से इलाकें में सनसनी फ़ैल गई है। परना के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा को बदमाशों ने 4 गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से लोग काफी गुस्सा है।

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

मालूम हो कि वीरेंद्र कुमार शर्मा सदर प्रखंड के निर्वाचित मुखिया थें। वो किसी काम से बेगुसराय जा रहे थे, उसी वक्त बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें 4 गोलियां लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हत्या के बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या के कारणों को ढूंढना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मुखिया वीरेंद्र शर्मा अपनी बाइक से बेगुसराय जा रहे थें। तरैया ढाला के नजदीक बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका फिर उनके सीने को गोलियों से भून दिया। उसके बाद अपराधी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने मुखिया को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Advertisement