पटना। लोकसभा चुनाव करीब है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोरों-शोरों से लगी हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एक और दल ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हो गया है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शुक्रवार को विधिवत महागठबंधन का हिस्सा बन गई। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने […]
पटना। लोकसभा चुनाव करीब है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोरों-शोरों से लगी हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एक और दल ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हो गया है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शुक्रवार को विधिवत महागठबंधन का हिस्सा बन गई। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से हमलोग अपने समाज और अतिपिछड़ों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूरे उत्साह और मजबूती के साथ वीआईपी मजबूती से काम कर रही है। पिछले 10 साल पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है। वह किसी की नहीं सुनते हैं। आप दिल पर हाथ रखकर सोचिए कि इस देश में लोकतंत्र है या राजतंत्र है।
VIP प्रमुख ने कहा कि इस देश में हिटलरशाही चल रही है। दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया है। युवा को रोजगार नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना के तहत चार साल में सेवानिवृति दी जा रही है। क्या केवल पांच किलो अनाज से देश का विकास हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम आएंगे हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। लेकिन दो करोड़ क्या अगर दो लाख लोगों को आरक्षण देते तो आज 10 साल में 20 लाख लोगों को रोजगार मिलता। आप केवल नफरत की राजनीति करते हैं। धर्म की राजनीति करते हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग कभी कल्पना नहीं कर सकते हैं कि सत्ता का ऐसा भी दुरुपयोग वह कर सकते हैं। आप चंदा के नाम पर हजारों करोड़ों रुपया ले रहे हैं। हमलोगों की पार्टी की कोर कमेटी की बैठक है। इसमें हमलोगों टिकट बंटवारे पर तय करेंगे। मुकेश सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी ने हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की। हमलोगों की पार्टी का सिंबल दूसरी पार्टी को दे दिया गया। हमलोगों को पर्स छाप दिया गया है। सहनी ने दावा किया कि इस बार महागठबंधन एनडीए को हराने का काम करेगी।