पटना। होली के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है, लेकिन इससे पहले होलिका दहन की जाती है। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि के दिन किया जाता है। होलिका दहन का अपना महत्व होता है, इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन का महत्व होलिका […]
पटना। होली के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है, लेकिन इससे पहले होलिका दहन की जाती है। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि के दिन किया जाता है। होलिका दहन का अपना महत्व होता है, इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
होलिका दहन के दिन बुराइयों को होलिका की आग में जलाया जाता हैं। बुराइयों को होलिका में दहन करके अच्छाई के मार्ग पर चलने की सीख ली जाती है। मान्यता है कि विधि-विधान से होलिका दहन की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानी दूर हो जातही है। जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होता है। होलिका दहन के दौरान होलिका की परिक्रमा करने का भी काफी महत्व है। क्योंकि होलिका दहन महानिशा की रात मानी जाती है। इस त्योहार के जरिए हम अग्नि देवता के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
होलिका दहन के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं होलिका दहन पर किए जाने वाले कुछ प्रमुख उपायों के बारे में। अगर आपको अपने जीवन में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो आप होलिका दहन पर इस अचूक उपाय को करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। होलिका दहन की रात को 21 गोमती चक्र को शिवलिंग पर अर्पित करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि 21 गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी या तिजोरी में रखने से पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या दूर हो जाती है।
क्या आपके भी बनते काम बिगड़ रहे हैं। जीवन में किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिल रही है, तो समझ जाइए कि आपके जीवन में शत्रु बाधा का प्रभाव है। इसे दूर करने का सबसे अच्छा दिन होलिका दहन है। होलिका दहन के दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान से प्रार्थना करते हुए 7 गोमती चक्र को होलिका की आग में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से शत्रु दोष दूर हो जाता है। लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए सरसों के दाने से उपाय कर सकते हैं। मां लक्ष्मी को याद करते हुए होलिका की आग में कुछ दाने सरसों के चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
अगर आप अपनी जिंदगी में तरक्की करना चाहते है तो होलिका दहन के दिन इस उपाय को करने से आपको जीवन नें सफलता मिल सकती है। इसके लिए आपको होलिका की राख का इस्तेमाल करना होगा। होलिका दहन के दिन होलिका की राख को छेद वाले 7 तांबे के सिक्कों के साथ लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इस तिजोरी या अलमारी में संभालकर रख दें। इसके अलावा इसे पर्स में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में तरक्की के साथ आय में भी सफलता मिलेगी।