पटना। चैत्र नवरात्र के पर्व को बहुत शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्र मां दुर्गा और उनके 9 रूपों को समर्पित होते है। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के मंदिरों में खास तरह की रौनक देखने को मिलती है। चैत्र नवरात्रों में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में […]
पटना। चैत्र नवरात्र के पर्व को बहुत शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्र मां दुर्गा और उनके 9 रूपों को समर्पित होते है। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के मंदिरों में खास तरह की रौनक देखने को मिलती है। चैत्र नवरात्रों में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखे जाते हैं।
वहीं, जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान घर में कुछ शुभ पौधों को लगाने से किस्मत बदल सकती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र में किन पौधों को घर में लगाना फायदेमंद हो सकता है।
सनातन धर्म में तुलसी का पौधे को पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति का वास होता है। ऐसे में आप चैत्र नवरात्र के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से फायदा होगा। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जिससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
तुलसी के अलावा सनातन धर्म में शंखपुष्पी के पौधे का भी अलग महत्व होता है। अगर आप भी चाहते है कि आपके घर में मां दुर्गा का वास हो तो इसके लिए शंखपुष्पी का पौधा लगाएं। इस चैत्र नवरात्र में घर में शंखपुष्पी का पौधा लाने से वातावरण में शुद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम जल्द ही पूरे होने लगते है।
केले के पौधे को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। केले का पौधा घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है, तो ऐसे में चैत्र नवरात्र में इस पौधे को जरूर लगाना चाहिए। इससे श्रीहरि प्रसन्न होते है और उनकी कृपा बनी रहती है। इस पौधे की पूजा करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर समस्या दूर होती है। साथ गुरु दोष से भी छुटकारा मिलता है।