Sunday, September 22, 2024

भैंस को करंट से बचाने में , इकलौते बेटे की गई जान

पटना। बिहार के भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर हाई स्कूल के पीछे कर्जा बधार में करंट लगने से युवक और भैंस की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी हरेराम यादव के बेटे उमेश यादव के रूप में हुई है। बता दें भैंस को करंट से बचाने के लिए इकलौते बेटे की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में मातम सा छा गया।

भतीजे प्रकाश कुमार ने बताया

घटना को लेकर मृतक के भतीजे प्रकाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उमेश यादव भैंस को लेकर बिराहिमपुर हाई स्कूल के पीछे स्थित कर्जा बधार में चराने के लिए गए थे। भैंस घास चरते-चरते विद्युत प्रवाहित तार में सट गई। तभी उसे बचाने के दौरान वह भी उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में सट गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां भैंस चरा रहे दूसरे लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। उसके बाद परिजन खेत की ओर पहुंचे, जहां पर युवक और उसकी भैंस दोनों पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने एक भाई और एक बहन में बड़ा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक के परिवार में पत्नी बेबी देवी, छह बेटियां पूजा, मनीषा, नंदनी, ब्यूटी, माया, निभा और दो बेटे धर्मेंद्र और पीयूष है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक की पत्नी बेबी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news