Monday, September 23, 2024

Bihar Weather Today: आज बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत, इन 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

पटना। प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. इसी क्रम में पूर्व पश्चिम द्रोणी रेखा दक्षिण उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार से होते हुए उत्तर झारखंड तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ सामान्य बना रहेगा।उत्तर बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया व दक्षिणी भागों के रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, गया एवं नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी व वज्रपात की चेतावनी है। प्रदेश के शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।
बीते 24 घंटों के दौरान बोधगया में 4.0 मिमी, एवं गया एयरपोर्ट पर 0.4 मिमी, बक्सर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस जबकि, 40.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म शहर रहा। सिवान के जीरादेई को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 20 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवा के कारण में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञानी SK पटेल ने बताया अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक बने होने के कारण लू व भीषण गर्मी जैसे हालात नहीं बन पा रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

गया 38.3 24.6

भागलपुर 37.1 24.6

मुजफ्फरपुर 35.0 25.1

पटना 37.9 27.4

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news