Monday, September 23, 2024

दो दिनों बाद फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम, पटना सहित इन शहरों में ऐसा रहेगा हाल

पटना। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के बावजूद भीषण गर्मी व लू का प्रकोप कम है। अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। गुरुवार को पटना सहित उत्तर व दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की वर्षा से गर्मी व लू पर विराम लगा रहेगा। 15 अप्रैल के बाद फिर प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है।

कुछ जिलों में गिरा पारा

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस व 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में शाम से आंशिक बादल छाए रहे। छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी, बेगूसराय व वाल्मीकि नगर के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शेष जिलों के तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
मुजफ्फरपुर 35.8 23.0
पटना 38.0 22.5
भागलपुर 36.4 21.3
गया 39.4 19.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news