Monday, September 23, 2024

Sushil Modi: नीतीश कुमार पहुंचे सुशील मोदी के घर, देखकर हुए भावुक; कहा- वह फिर से…

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल लिया। उनके उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर लोगों की सेवा के लिए फिर से उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी व राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

तेज प्रताप ने की थी सुशील मोदी से मुलाकात

इससे पहले, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र व पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार की देर रात सुशील कुमार मोदी का हाल जानने उनके आवास पहुंचे। सुशील मोदी से मिलने के बाद तेज प्रताप यादव भावुक दिखे।

तेज प्रताप यादव ने भगवान कृष्ण से की प्रार्थना

उन्होंने कहा कि बड़ी बहन के एक्स पर किए पोस्ट से मुझे जानकारी हुई कि सुशील कुमार मोदी अस्वस्थ हो गए हैं। वे मेरे पिता लालू प्रसाद के मित्र हैं। JP आंदोलन में उन्होंने मेरे पिता के साथ कार्य किया है। ऐसे में मुझसे रहा नहीं गया और मैं उनसे मिलने आ गया। उनकी स्थिति बेहतर नहीं है। मैं भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें जल्द स्वस्थ करें।

कैंसर मे जूझ रहे सुशील मोदी

बता दें कि सुशील मोदी कैंसर से लड़ाई लड़ रहे है उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि वह 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। वह अब लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए योगदान नहीं दे पाएंगे। सुशील मोदी के एलान से पूरा सियासी जगत स्तब्ध रह गया था

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news