Monday, September 23, 2024

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, पटना समेत इन शहरों में चलेगी तेज हवा, बारिश को लेकर चेतावनी जारी

पटना। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश व पूर्वी असम तक बने चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र के कारण प्रदेश के मौसम में रविवार को बदलाव देखने को मिला है। पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे। वहीं, पटना समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के असार हैं। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री गिरावट के साथ 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

नवादा में तीन डिग्री, डेहरी में 0.4 डिग्री, गया के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, जमुई में तीन डिग्री, कटिहार में 2.1 डिग्री, बांका में 2.3 डिग्री, वैशाली में 0.8 डिग्री, भागलपुर में 2.9 डिग्री, मोतिहारी में 1.2 डिग्री, गोपालगंज में 0.5 डिग्री, शेखपुरा में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शेष जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 37.2 26.3गया 35.8 23.6
मुजफ्फरपुर 36.6 22.8
भागलपुर 36.0 25.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news