Thursday, September 19, 2024

चिराग ने जमुई से बहनोई को उतारा, विजयी भवः का मिला आशीर्वाद

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा सीट से अपने बहनोई अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में चिराग खुद जमुई से सांसद है लेकिन अब वो हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। अरुण भारती को लोजपा (रामविलास) का सिंबल देते हुए चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा है विजयी भव:।

कल पर्चा भरेंगे अरुण भारती

लोजपा( रामविलास) के हिस्से में 5 लोकसभा सीटें हैं। चिराग खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि जमुई से उन्होंने अरुण भारती को उतारा है। अन्य तीन सीटों पर पार्टी किसे उम्मीदवार घोषित करेगी अभी तय नहीं हुआ है। अरुण भारती कल यानी गुरुवार को अपना पर्चा भरेंगे। इधर पार्टी सिंबल मिलने पर अरुण भारती ने कहा कि एनडीए अबकी बार 400 पार जाएगी।

इस वजह मिला टिकट

अरुण भारती चिराग की बहन निशा पासवान के पति हैं। इनकी मां ज्योति बिहार कांग्रेस की बड़ी नेता रह चुकी हैं। वो पार्टी में विधायक, विधान पार्षद के साथ-साथ सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। अरुण को यह सीट देने की वजह ये बताई जा रही है कि चिराग यहां से सांसद हैं तो वह सीट अपने परिवार में ही रखना चाहते हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news