Tuesday, September 24, 2024

Bihar Weather Today: होली के पहले बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, पटना सहित कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी

पटना। होली से पहले प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। काल बैसाखी के प्रभाव से 19 से 23 मार्च तक प्रदेश में झोंके के साथ तेज हवाओं का प्रभाव, हल्की वर्षा, मेघ गर्जन का प्रभाव बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत दक्षिणी भागों के 1-2 स्थानों पर झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा तेज हवा का प्रवाह से वर्षा के आसार हैं।

येलो अलर्ट जारी

बांका,गया,जमुई व नवादा में वर्षा को लेकर चेतावनी दी है।23 मार्च को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में हल्की वर्षा के आसार है। वर्षा के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आने से गर्मी का प्रभाव कम होगा। ऐसे में होली के समय मौसम सामान्य बना रहेगा।

बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी S.K पटेल के अनुसार बढ़ते तापमान और कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण हवा के वेग में वृद्धि काल बैसाखी के रूप में जाना जाता है। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होती है। इसके प्रभाव से वर्षा व मेघ गर्जन के आसार बनते हैं। वहीं, दूसरी ओर मौसम में हुए बदलाव के कारण इसका बुरा प्रभाव फलदार वृक्षों व अन्य फसलों पर पड़ेगा। किसान भाईयों को अपने साथ पशु धन की सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। सोमवार को 32.6 डिग्री सेल्सियस राजधानी का तापमान व 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
गया 31.4 16.2
भागलपुर 32.0 19.1
पटना 32.6 19.6
मुजफ्फरपुर 31.0 18.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news