Friday, September 20, 2024

आज शाम जदयू में शामिल होंगी लवली आनंद, बेटे चेतन आनंद भी बदल चुके हैं पाला

पटना। बाहुबली नेता आनंद मोहन पत्नी एवं पूर्व सांसद लवली आनंद आज शाम जदयू में शामिल होंगी। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी की मौजूदगी में वो पार्टी का दामन थामेंगी। जदयू में आधिकारिक रूप से शामिल होने से पहले आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद और बेटे अंशुमन आनंद के साथ सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे।

5 पार्टी बदल चुकी हैं लवली

बताया जा रहा है कि लवली आनंद शिवहर सीट से जदयू उम्मीदवार बन सकती हैं। अभी यहां से भाजपा की रमा देवी सांसद हैं लेकिन इस बार यह सीट जदयू के खाते में गई है। आनंद मोहन के बड़े बेटे चेतन आनंद शिवहर से ही विधायक हैं। वहीं लवली आनंद जदयू में आने से पहले कांग्रेस, समता पार्टी, समाजवादी पार्टी, हम और राजद में रह चुकी हैं। वो अब तक सिर्फ एक बार लोकसभा का चुनाव आनंद मोहन की पार्टी बिहार पिपुल्स पार्टी से 1994 में वैशाली से जीती लेकिन इसके बाद नहीं जीत पाईं। अब तक लवली 7 बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

एनडीए में सीट का बंटवारा

इधर एनडीए में सीट का बंटवारा हो गया है। सूबे में बीजेपी-17, जदयू-16, चिराग-5 और हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम को गया और उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी को काराकाट की सीट दी गई है। बीजेपी मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर,औरंगाबाद, अरिरया, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, महाराजगंज, सारण, पाटलिपुत्र, आरा, पटना साहिब, बक्सर और सासाराम से चुनाव लड़ेगी। वहीं जदयू सीतामढ़ी, झंझारपुर, वाल्मिकीनगर, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, कटिहार, सिवान, गोपालगंज, शिवहर, नलंदा, मुंगेर और जहानाबाद से चुनाव लड़ेगी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news