पटना। बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। अगले 5 दिन तक तेज ठंड हवा चलेगी जिससे चलते आमजन को सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी। जो कि लोगों का स्वास्थ्य […]
पटना। बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। अगले 5 दिन तक तेज ठंड हवा चलेगी जिससे चलते आमजन को सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी। जो कि लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। लोगों को अभी भी सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में पछुआ हवा का प्रवाह अगले 5 दिनों तक बना रहेगा। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे आने के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री वृद्धि के साथ 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार पर्वतीय इलाकों से आ रही शुष्क शीतल हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना है। वहीं 13 मार्च से हवा की स्थिति में बदलाव आने के साथ तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर कम हो जाएगा। लोगों को दिन में गर्मी परेशान करेगी
भागलपुर 30 डिग्री 16 डिग्री
दरभंगा 30 डिग्री 15 डिग्री
मुजफ्फरपुर 29 डिग्री 16 डिग्री
पटना 29 डिग्री 17 डिग्री
बेगूसराय 29 डिग्री 16 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. दूसरा 12 मार्च की रात से सक्रिय होगा. इसकी वजह से हवा का रुख बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. बिहार में लोगों को दिन में तेज धूप और रात में नाम मात्र कनकनी महसूस होगी. जो कि इस दिन से धीरे-धीरे यह भी समाप्त हो जाएगी।