Wednesday, September 25, 2024

बंगाल की खाड़ी बिगाड़ेगा बिहार का मौसम, हवा की रफ्तार होगी और तेज

Bihar Weather News Hindi बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। तेज रफ्तार से हवा चलेगी। 48 घंटों के दौरान प्रदेश में झोंके के साथ 40 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहेगा। लोगों को 12 फरवरी तक ठंड का सामना करना पड़ेगा। कई इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि 12 फरवरी के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

पटना में हो रही हैं बारिश

दो दिनों तक पटना सहित प्रदेश में रुक-रुक कर बूदां-बांदी हो रही है। पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने से पटना समेत प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान प्रदेश में झोंके के साथ 40 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहेगा। दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, 12 फरवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

पटना

07 फरवरी 24.0 13.0

08 फरवरी 24.0 10.0

भागलपुर

07 फरवरी 25.0 12.0

08 फरवरी 25.0 10.0

मुजफ्फरपुर

07 फरवरी 23.0 13.0

08 फरवरी 24.0 11.0

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news