Wednesday, September 25, 2024

Bihar Weather: बिहार में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर दी चेतावनी

पटना। बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं अधिकतर स्थानों पर गुरुवार से आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यानी कि लोगों को दो तरह का मौसम परेशान करने वाला है।

बारिश की आशंका

2 से 3 फरवरी के बीच प्रदेश के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके 5 फरवरी तक जाने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है।

मोतिहारी रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के बक्सर, जीरादेई, औरंगाबाद, डेहरी, गया, नवादा, जमुई का न्यूनतम पारा गिरा। वहीं 24 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं केमूर, नवादा, फारबिसगंज, जमुई, मधुबनी में गिरावट आई है। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 5.2 डिग्री के साथ मोतिहारी और सबसे गर्म 26 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा।

पटना का न्यूनतम और अधिकतम पारा चढ़ा

बुधवार को पटना के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान में 0.6 और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का न्यूनतम 9.7 और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में बारिश के आसार

अगले 24 घंटे में समस्तीपुर, वैशाली, छपरा, सीवान, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया और मधेपुरा जिले में बूंदाबांदी की आशंका है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news