Friday, September 27, 2024

नवगछिया में अनोखी शादी, थाने में प्रेमी जोड़े ने खाई साथ जीने-मरने की कसम पुलिसवाले बने बाराती

पटना। भागलपुर से अनोखा मामला सामने आया है जहां थाने वालों ने एक कपल की धूम-धाम से शादी कराई। थाने में हुई शादी की चर्चा जिले में चारों ओर हो रही है। बता दें, लड़के के घर वाले शादी से काफी नाराज थे जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने थाने मे शादी रचाई।

थाने में हुई अनोखी शादी

भागलपुर का नवगछिया पुलिस थाना उस समय चर्चा का विषय बन गया जब बिना बैंड बाजा, जब बिना बैंड बाजा, बारात और किसी तामझाम के शादी के कपड़े में प्रेमी जोड़ा शादी करने थाना पहुंच गया। यहां एक कपल का प्यार 2 साल बाद पूरा हुआ। घरवालों की ना-नुकुर के बीच पुलिस ने उनकी शादी महिला थाने में कराई। थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी इस विवाह के साक्षी बने और दोनो प्रेमी जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। थाने में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां पुलिस वाले ही बाराती बने और पति-पत्नी पर फूल बरसाए। थाना प्रभारी ने वर-वधू के सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वधू अपने पति के साथ उसके घर रवाना हो गई। थाने में हुई शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है।

दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बता दें कि नवगछिया की मुस्कान कुमारी
और गणेशपुर के रहने वाले मनीष कुमार का पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी लड़के के परिवार वाले को की गई और फिर लड़के के परिवार वाले इससे नाराज हो गए। जिसके बाद प्रेमी जोड़ा शादी करने की बात पर अड़ गया लड़के के परिवार वाले के शादी से इंकार करने के बाद लड़की ने महिला थाने में आवेदन किया जिसके बाद उन पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने दोनो पक्षों में समझौता कराया और शुक्रवार को महिला थाना के परिसर में मनीष और मुस्कान की शादी हिंदू रीति रिवाज
के साथ संपन्न हुई।

दुल्हन शादी से काफी खुश है

बता दें कि दुल्हन मुस्कान कुमारी ने कहा की गांव में मनीष से से मुलाकात हुई थी। 2 साल से हम दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था बातचीत करते करते हमें एक दूसरे से प्रेम हो गया। लड़के के परिवार वाले तैयार नहीं थे। अब राजी हो गए तो शादी हो गई। अब शादी से हम बहुत खुश है और अब साथ में अपनी जिंदगी अच्छे से जिएंगे।

दूल्हे ने बताया

दूल्हा मनीष कुमार ने बताया की गांव में ही पहली बार उसकी मुस्कान से मुलाकात हुई थी। पहले तेतरी मंदिर में शादी की हमने और आज थाना में शादी हुई है। लड़की ने थाना में आवेदन किया जिसके बाद परिवार वाले राजी हो गए।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news