Friday, September 27, 2024

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह पर हुआ हमला, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, जानिए पूरा मामला

पटना। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर बिहार के औरंगाबाद में पत्थरों से हमला हुआ​। हमले में अक्षरा सिंह बाल-बाल बचीं, लेकिन उन्हें बचाने में 1 पुलिसकर्मी समेत 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए । अक्षरा सिंह पर हमला उनके गुस्साए फैंस ने किया था और पूरा मामला क्या है, यहां जानिए।

एक्ट्रेस पर हुआ हमला

औरंगाबाद के दाउदनगर में भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ है। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। हमले में अक्षरा बाल-बाल बची हैं। वहीं बचाव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। अक्षरा सिंह पर हमला क्यों हुआ और फैंस क्यों गुस्साएं आइए जानते है।

शोरुम के उद्घाटन में लेट से पहुंची एक्ट्रेस

अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार, 17 जनवरी को दोपहर में पहुंचने वाली थीं। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर के बाद शाम में दाउदगर पहुंची। इस वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लेकिन जैसे ही अक्षरा पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई, और उन्होंने एक्ट्रेस को घेर लिया।

अक्षरा सिंह पर फैंस ने किया हमला

आलम यह हुआ कि भीड़ू बेकाबू हो गई। लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। चोट लगने से वो बिलविला हो उठे। इसी दौरान धक्का मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाए लोगो ने अक्षरा सिंह पर हमला बोल दिया। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे एक्ट्रेस को चोट नहीं लगी ।

पुलिसकर्मी हुआ घायल

वहीं, अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है।

2022 में भी एक्ट्रेस पर हमला

अक्षरा सिंह पर साल 2022 में भी हमला हुआ था। तब वह महाराष्ट्र के बदलापुर महोत्सव में हिस्सा लेने गई थीं। वहां भी उन पर पत्थर बरसा दिए गए थे। घटना में अक्षरा बाल-बाल बची थीं, और उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर हेटर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news