Friday, September 27, 2024

ठंड से आज भी नहीं मिलेगी राहत… शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी

पटना। आज पटना सहित 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं 16 जिलों में भीषण शीत दिवस के साथ घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पूर्णिया बक्सर में भीषण शीत दिवस व पटना समेत अन्य शहर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। प्रदेश में 6 डिग्री पहुंचा तापमान

तापमान में दर्ज की गई गिरवाट

बिहार में पटना सहित 12 जिलें मुजफ्फरपुर, गया, फारबिसगंज, गोपालगंज, सबौर, जमुई, वैशाली, बांका, औरंगाबाद, सिवान एवं कैमूर सोमवार को भीषण शीत दिवस रहे। पटना सहित 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका, सबौर व मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 19 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस व अन्य शहरों में घने कोहरे के साथ भीषण शीत दिवस की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें, बीते पांच दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट आई है। 19.0 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2से 3 डिग्री की वृद्धि के आसार है। इससे ठंड का प्रभाव कम होगा। 17-18 जनवरी को उत्तर पूर्व भाग के मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार में हल्की वर्षा की संभावना है।

विमानों ने देरी से भरी उड़ान उड़ान

विजबिलटी कम होने कारण सोमवार को पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाले 6 जोड़ी विमानों को रद्द कर दिया गया। सुबह 11:22 बजे विस्तारा की पहली फ्लाइट दिल्ली-पटना (यूके717) पटना एयरपोर्ट पर एक घंटा 22 मिनट की देरी से लैंड हुई। लगभग 12 विमानों का परिचालन देर से हुआ। वहीं दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली से आने वाली दो और हैदराबाद, कोलकाता व मुंबई से आने वाली एक-एक फ्लाइट रद रही। पटना से प्रस्थान की संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सुबह सात बजे के बदले शाम छह बजे दिल्ली पहुंची। वहीं दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस 24 घंटे तो संपूर्ण क्रांति 22 घंटे देर से पहुंची। ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस 12 घंटा विलंब से चल रही है। विक्रमशिला भी 18 घंटा विलंबित रही। श्रमजीवी एवं महानंदा 6 घंटे लेट है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news