Monday, September 23, 2024

बिहार के दानापुर में वांछित अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, जमकर हुई पत्थरबाजी

पटना। बिहार के दानापुर में पुलिस की टीम पर हमला किया गया है। दरअसल दानापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 1069 के वांछित अभियुक्त शंभू राय, पारस राय और उसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने नया टोला गई थी। इसी दौरान दानापुर पुलिस पर लोगों ने हमला किया। साथ ही पकड़े गए अभियुक्त को भी रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी कर छुड़ा लिया गया।

आरोपियों को भेजा जायेगा जेल

इस दौरान चार पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। इस मामले में दानापुर पुलिस ने 3 महिला और 4 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा आपसी मारपीट के मामले में भी पुलिस इन लोगों को रिमांड करेगी।

जानिए थानाध्यक्ष ने क्या कहा

दानापुर थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सुबह में पुलिस एक मारपीट के मामले में केस संख्या 1059 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए नया टोला गई थी। जिसमें शंभू राय, पारस राय समेत छह अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी। उस दौरान पारस राय समेत 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन तभी महिलाएं और स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और अभियुक्तों को छुड़ा लिया गया।

घायल जवान को ले जाया गया अस्पताल

हालांकि बाद में पुलिस बल ने पारस राय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 3 महिला भी शामिल हैं। इन लोगों पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं घायल जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में भी पुलिस ने कांड दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news