Monday, September 23, 2024

कांग्रेस की महिला विधायक बोलीं- राहुल के पास लड़कियों की कमी नहीं, बूढ़ी महिला को क्यों देंगे फ्लाइंग किस

पटना। लोकसभा में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस मामले में विवाद थम ही नहीं रहा है। बीजेपी महिला सांसदों के आरोपों पर कांग्रेस की महिला सांसद ने निशाना साधा है। बिहार के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने फ्लाइंग किस मामले में विवादित बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी आखिर क्यों ऐसी हरकत करेंगे? उनके पास किसी चीज की कमी है क्या?

50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे किस

इस दौरान उम्र का जिक्र करते हुए नीतू सिंह बोलीं कि अगर राहुल गांधी को फ्लाइंग किस देना तो वो किसी लड़की को देंगे न कि किसी 50 साल की बूढ़ी महिला को। हिसुआ विधायक ने कहा कि हमारे नेता पर जो आरोप लगाए गए हैं वो गलत हैं।

बीजेपी महिला सांसदों ने लगाया आरोप

दरअसल बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर महिला सांसदों को देखकर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगा। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के पास लिखित में शिकायत की। साथ ही बीजेपी की महिला सांसदों ने धरना भी दिया।

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

बिहार में कांग्रेस की महिला विधायक से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं। राहुल गांधी स्पीकर की तरफ इशारा कर रहे थे न कि किसी को फ्लाइंग किस कर रहे थे। बाद में कांग्रेस विधायक ने कहा कि हमारे राहुल जी के पास लड़की की कमी थोड़े न है। बता दें कि स्मृति ईरानी उम्र में राहुल गांधी से 6 साल की छोटी है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news