Sunday, September 22, 2024

पटना पहुंची वंदे भारत… यात्री बोले- लग रहा फ्लाइट से जा रहे

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत रांची से चलने के बाद पहले दिन राजधानी पटना 30 मिनट लेट पहुंची। दरअसल ट्रेन को पटना जंक्शन शाम 5:15 बजे पहुंचना था लेकिन शाम 5:45 बजे पहुंची। वहीं रास्ते में ट्रेन के ऊपर फूल बरसाए गए।

लगे वंदे मातरम् के नारे

बता दें कि वंदे भारत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही रांची से ट्रेन खुली लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि उनका इंतजार खत्म हुआ है। ऐसा महसूस हो रहा है कि ट्रेन में नहीं बल्कि फ्लाइट में बैठे हुए हैं।

30 मिनट देर से पहुंची ट्रेन

बता दें कि आज पीएम मोदी ने देश में पांच वंदे भारत का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। बिहार-झारखंड को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है। बता दें कि यह ट्रेन 6 घंटे में रांची से पटना पहुंचेगी। हालांकि आज पहले दिन ट्रेन 30 मिनट देर पहुंची।

उद्घाटन होने वाली ट्रेनों की सूची:

  1. रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news