पटना। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की बुधवार को योग करते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके पीए ने उन्हें सोफा पर बिठाया। पशुपति पारस का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो योग कर रहे हैं लेकिन आसन लगाने के समय उन्हें समस्या हो रही है। वो न तो बैठ पा रहे थे […]
पटना। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की बुधवार को योग करते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके पीए ने उन्हें सोफा पर बिठाया। पशुपति पारस का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो योग कर रहे हैं लेकिन आसन लगाने के समय उन्हें समस्या हो रही है। वो न तो बैठ पा रहे थे न खड़े हो पा रहे थे। इसके बाद पशुपति पारस अपने पर्सनल पीए को इशारा कर बुलाते है। हालांकि कुछ देर बाद जब उन्हें राहत महसूस हुई तो अपने प्रशिक्षक के कहने पर कुछ देर के लिए योग किया।
दरअसल केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में चली गई थी। इस वजह से नस, मांसपेशी में दर्द है। उनकी तबियत सही नहीं है, जिस कारण ज्यादा देर योग नहीं कर पाये। दिल्ली जाकर वो एम्स में अपना इलाज करायेंगे। बता दें कि योग दिवस के मौके पर पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने समर्थक और अधिकारी के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मेडिटेशन शुरू की थी कि उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई।