Saturday, September 21, 2024

बिहार: LNMU ने जारी किया BEd प्रवेश परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

पटना। LNMU ने बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत कैंडिडेट्स इसे ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय करवा रही है। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित की जायेगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को 10: 30 के बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रवेश के दौरान एडमिट कार्ड की 2 प्रतियाँ रखना भी आवश्यक किया गया हैं।

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को आयोजित होगी, जिसका एडमिट कार्ड आज यानी 30 मार्च, 2023 को जारी हो चुका है। इस एडमिट कार्ड को उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तरह करें डाउनलोड

  • सबसे पहले बिहार सीईटी BEd की ऑफिसियल साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाए।
  • इसके बाद Home Page पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका Admit card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • आप चाहे तो आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।
Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news